महराजगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। रविवार को कारागार और पुलिस लाइंस में आकर्षक झाकियां सजाई जा रही थीं। घर और मंदिरों को सजाने के लिए भक्तों ने मुकुट, बासूरी, माला, सिंघासन झूला आदि की खरीदारी की। पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल रही।
जनपद फरेंदा रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर, निचलौल रोड स्थित दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों, घरों, पुलिस लाइंस, कारागार, थाना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडित रमेश शर्मा के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रमाह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। जन्मोत्सव की शुरुआत 26 अगस्त की मध्य रात 3.39 बजे से शुरू होकर समापन 27 अगस्त को मध्य रात्रि 2.19 बजे होगा।
100 से 500 रुपये तक बिक रहा पोशाक
लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव को लेकर महराजगंज चौराहा, फरेंदा रोड, निचलौल रोड पर लड्डू गोपाल की झांकी सजाने के लिए सामान की दुकानें सजी रहीं। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के लिए पोशाक, पालना, मुकुट और बांसूरी की खरीदारी की। लड्डू गोपाल के पोशाक 100 से 500 रुपया तक बिक रहा हैं। महराजगंज चौक पर दुकान लगाए उज्जवल पटवा का ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। सामानों की बिक्री भी ठीक है।