बागापार। विजयपुर को झुंगवा चौराहे से जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे दर्जनों गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत विजयपुर से झुंगवा चौराहे तक बनाई गई सड़क मरम्मत के अभाव में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढे राहगीरों की सफर में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। बारिश का पानी जमा होने से सड़क कीचड़ से सन गई है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत करने की मांग की, लेकिन किसी का भी ध्यान इस सड़क पर नहीं जा रहा है।
बागापार, विजयपुर, रामपुर, बरईठवा, विजयपुर, बेलवाकाजी, नाथनगर, परासखांड, बड़हरा राजा, शेखपुरवा, केवलापुर खुर्द, डिहुलिया, पंडितपुर आदि गांव के लोगों का प्रमुख मार्ग है। 10 वर्ष पूर्व बनी इस सड़क की एक बार भी मरम्मत नहीं कराई गई। विश्वनाथ यादव, संदीप जायसवाल, फूलबदन, रामाज्ञा प्रसाद, सीताराम यादव, सुनील कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, मुराली चौधरी, विक्की गौंड, सुनील कुमार, अशोक, रामबचन, पंकज कन्नौजिया आदि का कहना है कि एक दशक पूर्व बनी सड़क की एक बार भी मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। सड़क से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस सड़क की मरम्मत करने की मांग की।