फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एयर टॉय गन दिखाना पड़ा महंगा, युवक को जेल

Tue, 29 Jul 2025 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के एक युवक की ओर से एयर टॉय गन दिखा दहशत का माहौल बनाने और पुलिस से उलझने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हरकत में आई परसामलिक पुलिस ने युवक को शांति भंग की धारा में पाबंद कर एसडीएम न्यायालय चालान किया। जहां से युवक की जमानत अर्जी को नामंजूर करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी टोला श्रीनगर निवासी एक युवक ने एयर टॉय गन के साथ अपनी फोटो खिंचवाई थी। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त युवक बंदूक के साथ की अपनी फोटो दिखाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने उठा लाई।
पुलिस के मुताबिक यहां पूछताछ के दौरान ही युवक पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। एसडीएम नवीन प्रसाद बताया कि जमानत प्रपत्रों का सत्यापन होने तक अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें