फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 36 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार सुबह उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक की। उपलब्ध स्टॉक और की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने अवगत कराया कि अबतक जनपद में कुल 200 से अधिक छापेमारी की गई है। इस दौरान 36 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 19 के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और दो दुकानें सील की गई हैं। कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में आठ शिकायतें मिली हैं, जिसमें से तीन शिकायतें उर्वरक प्राप्त नहीं होने की, दो ओवररेटिंग की थीं, जबकि दो शिकायतें निजी बिक्री केंद्र बंद होने की तथा एक शिकायतें अत्यधिक भीड़ होने की प्राप्त हुई।
विज्ञापन

प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया। उर्वरक प्राप्त नहीं होने से संबंधित दो शिकायतों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को तहसील व विकास खंड स्तरीय अधिकारियों की ओर से पांच निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट में उल्लिखित कमियों के आधार पर दो बिक्री केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें