महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत पृथ्वीपालगढ़ में वित्तीय अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी अनुनय झा ने ग्राम प्रधान मदन गोपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि पत्र प्राप्ति के 15 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
अन्यथा पंचायती राज अधिनियम तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा की ओर से किए गए आकस्मिक निरीक्षण और स्थलीय सत्यापन में ग्राम पंचायत द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान किए गए व्यय की जांच की गई। जांच में पाया गया कि राज्य वित्त आयोग और 15 वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का सही उपयोग नहीं किया गया और अधिकांश खर्च सफाई कार्य, हैंडपंप मरम्मत और स्टेशनरी पर ही किया गया, जबकि विकास कार्यों की अनदेखी की गई है। संवाद