फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धन के दुरुपयोग के मामले में प्रधान को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत शिकारगढ़ में विकास कार्यों में 1,81,250 रुपये के दुुरुपयोग का सामने आया मामला
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस देने और तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत शिकारगढ़ में धन के दुरुपयोग का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने ग्राम प्रधान राममिलन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रधान से एक सप्ताह में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि क्यों न उनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया जाए।
ग्राम पंचायत शिकारगढ़ के रहने वाले कमालुद्दीन व चंद्रप्रताप ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में धन के दुरुपयोग की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की थी। उनका कहना था कि तकनीकी सहायक की ओर से जांच कराने पर देवरिया हत्याकांड जैसी घटना की धमकी भी दी गई। पहले मामले की जांच सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद से कराई गई जिसमें पाया गया कि बिना सक्षम लोगों की स्वीकृति से विकास कार्यों के नाम पर जहां 4,98,987 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

वहीं कराए गए कार्यों में 1,81,250 रुपये के दुरुपयोग का भी मामला सामने आया है। इस कृत्य के लिए प्रधान राममिलन व सचिव शिवसागर पांडेय दोनों को संयुक्त रूप से दोषी पाया गया। मामले की विस्तृत जांच के लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।

तकनीकी सहायक की समाप्त होगी संविदा
मामले में तकनीकी सहायक की ओर से दबंगई करने व अपने दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन न करने पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त श्रम रोजगार को उसकी संविदा समाप्त करने को कहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिव को भी जारी होगा कारण बताओ नोटिस
भुगतान में दुरुपयोग की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को कहा।
-
विकास कार्यों में धन के दुरुपयोग के मामले में शिकारगढ़ के प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। ग्राम पंचायत सचिव को भी नोटिस देने व तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त करने को कहा गया है।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें