फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किल्लत बरकरार, लाइन में लगने पर भी नहीं मिल रही रसोई गैस

विज्ञापन
नौतनवा में गैस के लिए लाइन लगाकर खड़े लोग। 
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों के दावों के मुताबिक धरातल पर एकदम उलट है स्थिति
विज्ञापन

नौतनवा में गैस सिलिंडर के लिए लोग परेशान, लाइनों में लगने के बाद भी नहीं मिल रही गैस
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में गैस की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के दावे के मुताबिक गैस की होम डिलीवरी की जा रही है लेकिन हकीकत में होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है। लोगों को गैस सिलिंडर के लिए लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसके बाद भी रसोई गैस नहीं मिल रही है।
कस्बे में लोगों को रोजाना हजारों की संख्या में गोदाम से लगाए चौक-चौराहों पर गैस के लिए कतारों में खड़े होते देखा जा रहा है। गिनती के कुछ लोगों को गैस उपलब्ध हो पा रहा है लेकिन बड़ी संख्या में लोग निराश लौट रहे हैं। जनपद मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है लेकिन उस पर शिकायत के बाद भी कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। इक्का-दुक्का लोगों का समाधान कर जिम्मेदार पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वाले फैज खान, अभिषेक जायसवाल, आशा देवी, विनय सिंह आदि लोगों का कहना है कि उन्होंने कंट्रोल रूम के जारी नंबर पर गैस से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद होम डिलीवरी का आश्वासन तो दिया गया था लेकिन चार से पांच दिन बीतने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया है। लोगों का कहना है कि डीएसी नंबर होने के बाद भी बिना लाइन लगाए गैस नहीं दिया जा रहा है।
वर्जन
गैस सिलिंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिनको गैस सिलिंडर नहीं मिला है उनके घर जल्द पहुंच जाएगा।
- नवीन प्रसाद, एसडीएम नौतनवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें