फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्ट शर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग

Thu, 10 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
आग से मची अफरा-तफरी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन रोड पर मंगलवार की मध्य रात्रि स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बिजली की सार्टशर्किट से आग लग गई। इसमें लगभग 4 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक के सामान, फर्नीचर, गाड़ी के कागजात, बैंक पासबुक जल कर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के घंटो मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे बगल की दुकानों को जलने से बचाया जा सका।
विज्ञापन

विवेक कुमार शर्मा कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर पूजा इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान चलाते है। वे अपने दुकान पर पुरानी टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक के सामानों की मरम्मत कर अपने परिवार की जीविका चलाते हैं। विवेक रोज की तरह मंगलवार की रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान को बंद कर अपने घर चले गए। आधी रात को लगभग 1 बजे उनके दुकान के अंदर से आग की लपट और धुँआ निकलता देख बगल के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन से जानकारी दी। इसके बाद विवेक मौके पर पहुंच जब अपनी दुकान का ताला खोलकर शटर उठाया तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। उनके दुकान में रखा सारा सामान धू-धू कर जल रहा था। दुकान के आस-पास के लोगों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग ने और भयानक रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगने की जानकारी फोन कर फायर ब्रिगेड को दिया। लगभग एक घंटे के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर तहस-नहस हो चूका था। विवेक ने बताया कि दूकान 5 एलसीडी, 40 कलर टीवी सहित लगभग 4 लाख रूपये के अन्य इलेक्ट्रॉनिक के सामान थे जो जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें