फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर सीमावर्ती बाजार की दुकानें

Wed, 18 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे बाजार इन दिनों सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं। जिले की करीब 85 किलोमीटर खुली सीमा नेपाल राष्ट्र से लगती है। ऐसे में इन क्षेत्रों के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की कुंडली सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही स्थानीय पुलिस की ओर से खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो पुलिस मुख्यालय से पत्र आने के बाद खुफिया एजेंसी के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम भी इस कार्य में जुटी हुई है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों से सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है कि कौन सा व्यवसाय कब शुरू हुआ। इतना ही नहीं इससे पहले वहां क्या होता था। व्यवसाय करने वाले का इतिहास क्या है।
अगर पहले से किसी का कोई बड़ा व्यावसायिक इतिहास नहीं था, फिर भी वह हाल के कुछ वर्षों में बड़ी दुकानें, शोरूम, वाहन और संपत्ति खड़ी कर ली है तो ऐसे धनाढ्यों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी हुई हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से उनकी पूंजी के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से हर जानकारी डिजिटल डेटाबेस में संरक्षित भी की जाएगी। क्योंकि आवश्यकता पड़ने पर खुफिया विभाग, इसका प्रयोग कर सकेगी। इतना ही नहीं इसकी पूरी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भी भेजी जाएगी।
सूत्रों की माने तो सीमावर्ती क्षेत्र में तमाम ऐसे हैं जो कम समय में अमीर बन गए। उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। उनके बारे में पूरी सूचना एकत्र की जा रही है। अमीर बनने के असलस्रोतों के बारे में सटीक जानकारी हासिल की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी भी तेज कर दी गई है। सुरक्षाकर्मी प्रत्येक हलचल पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। उधर, मोहर्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। क्षेत्र के 10 वर्षीय संपत्ति संबंधी अपराधियों व किराएदारों का भौतिक सत्यापन, ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी एवं बॉर्डर से सटे थानों पर सतर्कता रखने के लिए निर्देश है। भारत नेपाल की प्रमुख सीमा सहित पगडंडियों पर पुलिस और एसएसबी का कड़ा पहरा है।
सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी के निर्देश और पर्व पर अलर्ट किए गए सोनौली सरहद पर संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती नगर और गांव के हिस्ट्रीशीटरों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। इसमें से कुछ लोग अभी भी अनैतिक कार्यों में लिप्त है। नगर में ऐसे कई सफेदपोश हैं, जो कुछ साल पहले तक सामान्य जिंदगी जी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें