फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन : दुकानें बंद, चहल-पहल कम, पुलिस सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक लॉकडाउन : दुकानें बंद, चहल-पहल कम, पुलिस सख्त
विज्ञापन

महराजगंज। दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को पुलिस ज्यादा सख्त दिखी। यही वजह रहा की सड़कों पर ज्यादा-चहल पहल नहीं दिखी। अनावश्यक घूमने वालों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की और चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं बिना मास्क लगाए लोगों से शमन शुल्क की वसूली की गई। जिला मुख्यालय से सीमावर्ती क्षेत्रों तक दुकानें बंद रहीं।
शहर में सक्सेना चौक पर पुलिसकर्मी आने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे थे। इसके अलावा शहर में अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस सतर्क रही। पेट्रोलिंग कर पुलिस टीम ने अनावश्यक घूमने वालों को चेतावनी दी। साथ ही लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। शहर में फरेंदा रोड, कॉलेज एवं गोरखपुर रोड पर दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद तो सड़कों पर कुछ देर के लिए सन्नाटा रहा। नौतनवां से सोनौली मार्ग पर पुलिस ने जांच के दौरान अनावश्यक बाहर निकले बाइक सवारों से शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन

नौतनवां, फरेंदा, कोल्हुई, कोन्हुई, सिसवा, निचलौल, घुघली, धानी बाजार, पनियरा, परतावल, भिटौली, ठूठीबारी समेत अन्य स्थानों पर दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने जगह जगह भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि कोविड से बचाव के नियम का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान लोगों को जागरूक कर रही है। नियम का उल्लंघन करने पर हर हाल में कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के मीडिया सेल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यातायात नियम का 212 वाहनों का चालान 42 वाहनों से कुल 43700 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बिना मास्क लगाए घूमने वालों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले 149 लोगों पर कार्रवाई की गई। मास्क न लगाने वाले 510 लोगों से 51500 रुपये शमन शुल्क के तौर पर वसूले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें