फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुली रहीं दुकानें, सड़कों पर भीड़

विज्ञापन
बस स्टेशन के पास लॉक डाउन के दौरान खुली रही दुकान।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुली रहीं दुकानें, सड़कों पर भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना के संक्रमण के घटने तथा मिले ढील के बाद लोगों में लापरवाही बढ़ गई है। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन कई दुकानें खुली रहीं। वहीं सड़कों पर भी लोग बिना मास्क के नजर आएं।
विज्ञापन

नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर साप्ताहिक बंदी का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। मनमाने तौर पर दुकानदारों द्वारा दुकानों को खोला जा रहा है। सड़क पर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। रविवार को नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तथा उन्हें निर्देश दिया कि बिना मास्क न घूमें। अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि कोरोना को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अनिवार्य रुप से सभी मास्क पहनें तथा बिना मास्क घूमने वालों पर सख्ती भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें