फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूर्व राज्यमंत्री शिवेंद्र सिंह ने सिसवा से चुनाव लड़ने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। छह बार विधायक और चार बार राज्यमंत्री रहे शिवेंद्र सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव सिसवा सीट से लड़ने का एलान किया है। हालांकि, वह किस दल से लड़ेंगे, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। वह कांग्रेस, भाजपा, बसपा और सपा से चुनाव लड़कर विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की और लोगों से सुझाव मांगे। शिवेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है लेकिन बेरोजगारी अब भी बड़ी चुनौती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें