महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विश्वविद्यालय स्तर पर विषय विभाग में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
दीक्षांत समारोह में स्थानीय सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में एमए राजनीति विज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक 1451/2000 प्राप्त करने पर मेधावी छात्र शिवांगी मिश्रा को गोल्ड मेडल मिला। इस उपलब्धि पर शिवांगी के माता-पिता नर्वदेश्वर मिश्रा और साधना मिश्रा खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
दीक्षांत समारोह में ही जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में प्राचीन इतिहास भविष्य में छात्रा नीतू पटेल को सर्वाधिक अंक 1481/2000 प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसी दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय के बीपीएड के छात्र संदीप को सर्वाधिक अंक 2511/3200 प्राप्त करने पर राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डाॅ. हरिप्रकाश शर्मा, डाॅ. विजय आनंद मिश्रा, डाॅ.ज्योत्सना मिश्रा, डाॅ. नंदिता मिश्रा आदि ने खुशी जाहिर की।