धानी में आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
धानी बाजार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विराट दंगल आयोजित
धानी बाजार। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के तट पर दगंल व मेला का आयोजन किया गया। दंगल में आस पास के जनपदों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
दंगल का शुभारंभ फरेंदा के पूर्व भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया। दंगल में कुल 27 जोड़ी कुश्ती हुई। फाइनल कुश्ती कौवाठोर जनपद संतकबीरनगर के शिवानन्द यादव व सोनभद्र जिले के धर्मेंद्र चौहान के बीच हुई। शिवानन्द यादव विजयी हुए। विजयी पहलवान को भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व ग्राम प्रधान संजय सहानी ने 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी। 10 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार रवि यादव बांसगांव, गोरखपुर ने जीता। 8 हजार रुपये की तीसरी बड़ी कुश्ती ब्रह्मानंद यादव मेंहदावल संतकबीरनगर और गोलू मुजुरी महराजगंज के बीच हुई। मैच में ब्रह्मानंद को विजेता घोषित किया गया। महिला पहलवानों ने भी दंगल में अपना दमखम दिखाया। गोरखपुर की कविता यादव ने बनारस की आंचल को पटखनी दी। कुश्ती में रेफरी की भूमिका का निर्वहन कमलेश पहलवान ने निभाया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा यादव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धानी योगेन्द्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, छठ्ठू सिंह, शैलेंद्र सिंह, गुलाब चौरसिया, चंदन मद्धेशिया मौजूद रहे।