फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यांजलि 5.0 के तहत विकसित होंगे वीरगाथा कार्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक सहभागिता का भी बढ़ाया जाएगा दायरा, जनपद के सभी 278 स्कूलों के लिए निर्देश पत्र जारी
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों में विद्यांजलि 5.0 के तहत वीरगाथा कार्नर विकसित किए जाएंगे। यह कार्नर विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता का भाव मजबूत करेगा। इसके लिए सभी स्कूलों को डीआईओएस आफिस से निर्देश पत्र जारी किए गए हैं। क्रियान्वयन की म़ॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदारी समन्वयक मुकेश कुमार कन्नौजिया के सुपुर्द की गई है।
माध्यमिक स्कूलों में वीरगाथा कॉर्नर स्थापित करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक की तरफ से पत्र मिलने के बाद डीआईओएस की तरफ से आदेश जारी किया गया है। आयोजन समन्वयक व नोडल मुकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में वीर गाथा कॉर्नर स्थापित कर वीरगाथा 5.0 के कार्यक्रम होंगे। आयोजित कार्यक्रम इनोवेटइंडिया पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि परिषद यह तय करना चाहता कि प्रोजेक्ट 5.0 के तहत जो बिंदु समाहित किए गए हैं उनका अनुपालन आयोजन के दौरान हो रहा है अथवा नहीं। इसमें छात्र-छात्राओं को वीरता पुरस्कार, विजेताओं पर निबंध, पैराग्राफ, कविता, पेंटिंग व मल्टीमीडिया पर प्रोजेक्ट तैयार करने जैसे कार्यक्रम कराए जाएंगे। आयोजन का महत्व बताकर विद्यांजलि 5.0 के तहत लगभग 1.17 लाख विद्यार्थियों में जरूरी क्षमताओं का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव डाॅ. महेंद्र सिंह देव की तरफ से विद्यांजलि 5.0 के लिए निर्देश पत्र मिला है। सभी स्कूलों के लिए निर्देश पत्र जारी करते हुए म़ॉनिटरिंग के लिए मुकेश कन्नौजिया को नोडल नामित किया गया है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें