फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दंगल प्रतियोगिता में शिवानंद ने दिल्ली के राहुल को चित किया

Sat, 16 Nov 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/धानी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के तट पर विराट दंगल व मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के जनपदों के अलावा दिल्ली व हरियाणा के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में कुल 32 जोड़ कुश्ती हुई।
विज्ञापन

फाइनल कुश्ती दस हजार रुपये की कुश्ती कौआठोर के शिवानंद यादव व दिल्ली के राहुल के बीच हुई। इसमें जिसमे शिवानंद यादव ने कड़ी मेहनत के बाद राहुल को चित किया। वहीं पांच हजार रुपये की इनामी कुश्ती सनई सिद्धार्थनगर के कमलेश यादव व जयवीर हरियाणा के बीच हुई। इसमें कमलेश यादव विजेता बने। तीन हजार की धनराशि की कुश्ती गुड्डू यादव पनियरा व राहुल गोरखपुर के बीच हुई, जिसमें गुड्डू यादव विजयी रहे। वहीं महिला पहलवानों के बीच भी कुश्ती मुकाबले हुए। 2500 रुपये का इनामी मुकाबला विद्या वर्मा गोरखपुर व बनारस की कविता के बीच हुआ। इसमें विद्या वर्मा विजयी हुई। कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक जयवीर यादव रहे। विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल देश का प्रसिद्ध खेल हैं, जिसको प्रोत्साहित करने की जरूरत है। व्यक्ति के जीवन में खेल की भूमिका अहम है। संचालन कृष्णा यादव ने किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, राहुल शर्मा, चंदन मद्धेशिया, योगेंद्र तिवारी, शैलेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें