फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में शिवाजी और लक्ष्मीना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में शिवाजी और लक्ष्मीना अव्वल
विज्ञापन

धानी बाजार। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नौसागर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ खंड विकास अधिकारी धानी अगनित गौंड ने किया। कंपोजिट विद्यालय नौसागर को ओवरआल विजेता का शील्ड मिला।
विज्ञापन

बालक और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय नौसागर के शिवाजी और लक्ष्मीना अव्वल रहे। जबकि 200 मीटर की दौड़ में नौसागर स्कूल के दीपक व शीला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कबड्ड़ी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय घीवपीड की टीम विजेता व पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवटलिया की टीम उपविजेता रही। खो-खो में नौसागर कंपोजिट विद्यालय विजयी रहा। ब्लॉक स्तरीय अन्य प्रतियोगिताओं लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले दौड़, गोला और चक्र क्षेपण में कंपोजिट विद्यालय नौसागर और पट्टीवार का दबदबा रहा। इस दौरान शिक्षक सतीश मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, कमरुद्दीन, आलोक मणि, आशुतोष कुमार, विनोद कुमार, नीलम चौधरी, सुप्रिया सिंह, सूर्य प्रकाश नागर, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें