फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सजने लगे शिवालय रविवार गूंजेगा बोल बम का जयघोष

विज्ञापन
निरीक्षण करते जिला​धिकारी।
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को पड़ रहे शिवरात्रि के मद्देनजर इटहिया सहित जिले के अन्य शिवालयों की सफाई व रंगाई- पुताई का कार्य अंतिम दौर में है। रविवार भोर से इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ अभिषेक के लिए जुटेगी। इसके मद्देनजर श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न होने पाए इसके इंतजाम भी पूरे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिव आराधना व आत्मशक्ति का प्रतीक व्रत महाशिवरात्रि रविवार को पड़ रहा। इसे लेकर जनपद के शिवालय संवरने लगे में। निचलौल के इटहिया शिवलिंग मिनी बैजनाथ धाम माना जाता है क्योंकि यहां स्वयंभू शिव का प्राचीन शिवलिंग भारत के साथ साथ नेपाल व बिहार तक के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र है। सावन व शिवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभिषेक के लिए जुटते हैं। मंदिर प्रशासन परिसर की सफाई के साथ साथ सजावट संबधित कार्य यहां तेजी से पूर्ण करा रहा। मंदिर मार्ग पर रोशनी के इंतजाम भी जांचे जा रहे। इसके अलावा कटहरा, गोपालपुर बउरहवा बाबा, मुख्यालय सिंचाई विभाग कालोनी स्थित शिव मंदिर, धानी मुख्य बाजार चौराहे के शिवालय की सजावट का काम तेजी से निपटाया जा रहा। गोपालपुर शिव मंदिर के पुजारी त्यागी बाबा ने बताया कि शिवरात्रि के मद्देनजर सफाई परिसर की ग्राम पंचायत के सौजन्य से कराया जा रहा। आने जाने वाले रास्ते के गड्ढो को भरवाने का काम भी हो रहा। रविवार ब्रम्ह मुहुर्त से जलाभिषेक शुरू होगा।

बन रहे विशेष संयोग, बरसेगी महादेव कृपा-
इस बार महाशिवरात्रि पर्व ग्रहो के दुर्लभ संयोग
व्रत को विशेष बना रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि, व्यतिपात, वरियान और ध्रुव योग के साथ-साथ सूर्य-बुध-शुक्र का त्रिग्रही योग शिवरात्रि पर बन रहे। ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि दुर्लभ योग कई दशक बाद बन रहा है। इस दिन शिवार्चन, रुद्राभिषेक, मंत्र जाप का विशेष फल मिलेगा। फाल्गुन चतुर्दशी पर सुबह से देर शाम उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए चार प्रहर की पूजा का विशेष प्रावधान है। प्रदोष काल से लेकर निशिथकाल (मध्य रात्रि) और ब्रह्म मुहूर्त तक की उपासना की जाती है। दशोपचार, पंचोपचार और षोडशोपचार विधि से शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व व पुण्य मिलता है।
विज्ञापन


पार्किंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग व्यवस्था को डीएम ने देखा
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत इटहिया पंचमुखी महादेव शिव मंदिर और कटहरा शिव मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आने व जाने के मार्ग, पार्किंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं को देखा। मंदिरों पर बहुत अधिक भीड़ एकत्रित होने की दशा पुलिस ब्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मेले में भीड नियंत्रित व सुरक्षा ब्यवस्था को सुदृढ़ के लिए 47 सी सीटीवी लगाए गए हैं। कन्ट्रोल रूम को भी देखा गया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी निर्देशित किया गया। मेले में लगने वाली दुकानों को ब्यवस्थित व मूल्य दर को समान रखने तथा खाने पीने के सामानों पर जांच/निगरानी एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखी जाए। कटहरा शिव मंदिर परिसर में दुकानों को सुव्यवस्थित करने और नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय को श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत खुलवाने का निर्देश दिया। इटहिया शिव मंदिर में जिलाधिकारी ने ध्यान केन्द्र/वाचनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें