फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्जला व्रत रह मांगी पति की दीर्घायु, चांद देख तोड़ा व्रत

विज्ञापन
चांद को अर्घ्य देती व्रती महिला।
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार रात्रि आठ बजकर 10 मिनट पर चंद्र दर्शन के बाद करवा चौथ व्रत महिलाओं ने पूर्ण किया। चांद का दीदार करने के बाद छलनी की ओट से व्रती महिलाओं ने पहले चांद को देखा फिर पतिदेव देख व्रत को पूरा किया। व्रती महिलाओं ने पतिदेव की आरती उतारकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद चंद्रदेव के साथ पति से भी मांगा।
विज्ञापन

पूजन के बाद लगभग 14 घंटों से चल रहा करवा चौथ व्रत का समापन हुआ। ज्योतिषाचार्य विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि पंचाग के मुताबिक चंद्रोदय का समय रात्रि आठ बजे दर्ज, लेकिन हल्के बादलों के कारण 10 मिनट की देरी से चंद्रदेव ने दर्शन दिए। करवा चौथ का उत्साह लगभग हर व्रती महिला मे रहा, लेकिन नव विवाहिताओं में उत्साह अधिक रहा। हालांकि उनके पहले व्रत में सहयोग के लिए पूरा ससुराल तत्पर दिखा जिससे व्रत में घर की नई बहू को कोई समस्या न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें