फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शशिकांत अध्यक्ष और त्रिलोकी बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ सुआक्टा का अधिवेशन चुनाव जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज में हुआ। इसमें विश्वविद्यालय से सम्बद्ध चार जनपदों महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती और संतकबीरनगर के सभी 10 अशासकीय महाविद्यालय के कुल 198 मतदाताओं में से 189 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद के डॉ. शशिकांत राव को कुल मत 98 प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अपने ही कॉलेज के विनय कुमार सिंह को 7 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया, विनय कुमार सिंह को 91 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए शिव हर्ष पीजी कॉलेज बस्ती के डॉ. त्रिलोकी नाथ ने एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध को 8 मतों से हराकर महामंत्री पद पर कब्जा किया। डॉ त्रिलोकी नाथ को 98 और प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध को 90 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें