महराजगंज। बीएलओ एप पर भारत से बाहर जन्मे लोगों को मतदाता बनने का विकल्प मिल गया है। निर्वाचन आयोग ने एप पर इस व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ‘आउट साइड इण्डिया’ का विकल्प प्रदान कर दिया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार ऐसे भारतीय नागरिक जिनका जन्म भारत से बाहर हुआ है। वे अपना फार्म-6 और फार्म-6 ए (जैसा भी लागू हो) भरकर अपने बूथ लेबल अधिकारी अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ऑफ लाइन दे सकते हैं। बीएलओ प्राप्त फार्मों को एप पर भरवाकर निस्तारण के लिए संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भेजेगें।