फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर पंचायत में शामिल होंगे सात गांव, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही नगर पंचायत के आसपास के सात गांवों को शहर में शामिल कर लिया जाएगा। शहर में शामिल होने वाले इन गांवों में जल निकासी के लिए पक्की नालियां बनाई जाएंगी, सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा और पीने के लिए घर-घर टोटियां लगवाई जाएंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल के शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघली नगर पंचायत में तिलकवनिया, महराजगंज, चैनपुर, घुघली खुर्द, ढोढिला, पौहरिया, जोगिया को शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। गांवों के नगर पंचायत में शामिल होने के बाद इन गांवों में विभिन्न विकास योजनाओं को लागू किया जाएगा। जलनिकासी के लिए तीन किलोमीटर की नाली बनाई जाएगी, आठ किलोमीटर स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगे और दो मुख्य नाले बनाए जाएंगे। साथ ही चार प्राथमिक स्कूल, दो माध्यमिक स्कूल का कायाकल्प किया जाएगा। नगर पंचायत में शामिल होने वाले गांवों में आवश्यकतानुसार विकास योजनाओं को आवंटित किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इन सात गांवों में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 8,436 लोगों की आबादी है। इन गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही आगे कार्यवाही तेज कर गांवों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें