फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ही खेल मैदान से निकले सात जवान, बढ़ाया क्षेत्र का मान

Tue, 24 Dec 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। मंगलपुर पटखौली के खेल मैदान की माटी जवानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी खेल मैदान से अभ्यास करने वाले सात युवकों का सीआरपीएफ में चयन हुआ है। युवाओं को सीआरपीएफ की वर्दी में देख क्षेत्र के लोग गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर सात (शिवाजीनगर) के रहने वाले आदर्श प्रताप सिंह सीआईएसएफ में चयनित हुए हैं। आदर्श सुबह 5 बजे से अपने शरीर का फिटनेस बनाने के तीन घंटा लगातार मेहनत करते रहते हैं। वह बताते हैं कि उनकी अथक मेहनत व मां-बाप के सपोर्ट से ही हमें देश की सेवा का अवसर मिला है। खानपुर के बरहवा टोला निवासी सूरज यादव का सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में चयन होने से तराई के इस गांव में खुशी का माहौल है। बिरइचा गांव के नौका टोला निवासी इकराम को सीआईएसएफ में व उसी गांव के कामरान को भी सीआरपीएफ सेवा का अवसर मिला है। नेबुईया निवासी श्याम मोहन के गांव में खुशी है क्योंकि इनका भी चयन सीआरपीएफ में हुआ है। चैनपुर निवासी राहुल यादव की सीमा सुरक्षा बल में तैनाती हुई है। बेलवा निवासी धीरज मद्देशिया सीआरपीएफ में नियुक्त हुए हैं। मंगलपुर पटखौली खेल मैदान में सुविधाओं का अभाव होते हुए भी युवाओं को सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें