फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मकान की जर्जर दीवार गिरने से सात घायल

विज्ञापन
घायल बच्ची का इलाज करते डाॅक्टर।
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेढ़ी गंगापुर में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे मकान की जर्जर दीवार गिरने से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के जंगल में स्थित ग्राम पंचायत टेढ़ी गंगापुर में महेंद्र के परिजन करीब 10 बजे दिन में सीमेंट सीट से बने घर में एक साथ बैठ कर भोजन कर रहे थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गया, जिसमें पूरे परिवार के सात लोग दब गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर मदद में लग गए। घर के मुखिया महेंद्र ने बताया कि बरसात हो रही थी, परिवार के सभी सदस्य बैठ कर एक साथ भोजन कर रहे थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे शांति देवी 50, सुनीता 30, विनय 14, अनुष्का छह, मीरा 38, जनक राज 55 एवं महेंद्र 35 गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। डॉ. जैनेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव माैके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें