फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक डॉक्टर समेत सात कर्मी गैरहाजिर, वेतन रोकने के निर्देश

Mon, 16 Dec 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने पीएचसी पनियरा और लक्ष्मीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर दोपहर के बाद एक डाॅक्टर, एक लैब टेक्नीशियन और एक फार्मासिस्ट समेत सात स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मियों का एक एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव प्रबल, फार्मासिस्ट दिलीप अग्रहरि, प्रयोगशाला सहायक अनूप सिंह, वार्ड ब्वॉय संदीप श्रीवास्तव, एएनएम पूनम गुप्ता और चौकीदार दिलीप सहानी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी और उनके एक-एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।
साथ ही सीएमओ ने सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और उन्हें दो दिन के भीतर अपना जवाब सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यदि स्वास्थ्य कर्मी अपने अनुपस्थिति के लिए कोई उचित कारण नहीं प्रस्तुत किए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए लैब टेक्नीशियन का एक दिन का वेतन रोक दिया और डॉ. अहसन अंसारी को फटकार लगाई। जवाब तलब किया कि आखिर क्यों तय समय सीमा के अंदर लैब टेक्नीशियन आरोग्य मेला से गायब थे। उन्होंने डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा और चेतावनी दी कि अगर वे इसका सही कारण नहीं बताते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें