छापामारी में हिरण का सींग और गांजा बरामद।
- फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल बॉर्डर से सटे बरगदवां थाना क्षेत्र के बरगदवां गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एसएसबी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक घर पर छापा मारा। टीम घर की तलाशी लेकर सांभर प्रजाति के हिरण का सात सींग और तीन किलो गांजा बरामद की। जबकि मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर ली।
टीम ने बरामद हिरण के सींग और गांजा को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। टीम के छापा से ग्रामीणों में घंटों हड़कंप मचा रहा।
मधवलिया वन रेंज क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी अजित कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भारत नेपाल बॉर्डर से सटे बरगदवां गांव में एक साधु है। जिसके घर में सांभर प्रजाति के हिरण का सींग और गांजा रखा गया है। उक्त सूचना के बाद एसएसबी बरगदवा बीओपी और बरगदवां पुलिस को सूचना देते हुए साधु के घर पर संयुक्त रूप से छापा मारा गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा सिर पर: नेपाल में बारिश थमने से कुछ राहत, नदियों में कटान की आफत
इस दौरान घर के अंदर दीवार में चुनवाकर रखे गए सात सांभर प्रजाति के हिरण का सींग और तीन किलो गांजा बरामद किया गया। वही मौके से टीम ने साधु नर्बदा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी टीम को देख मौके से भागने में सफल रहे।
टीम ने बरामद हिरण के सींग और गांजा के अलावा गिरफ्तार आरोपी को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।