महराजगंज। निचलौल कस्टम अधीक्षक रविन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि अपनी टीम के साथ ठूठीबारी मार्ग पर पीछा करते हुए सिरौली गांव के पास से एक संदिग्ध मिनी ट्रक पकड़ा। जिसकी तलाशी लेने पर 10 क्विंटल अवैध टमाटर बरामद हुआ। ट्रक के साथ अजीत निवासी करमहिया लेदी फार्म थाना निचलौल और श्याम पूरन निवासी खैरटवा शीशगढ़ थाना बरगदवा को पकड़ लिया गया। टमाटर लदे मिनी ट्रक को सीज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद