महराजगंज। गर्मी में शरीर से जितना पानी वाष्पीकृत होकर उड़ रहा है, लोग उतना पानी नहीं पी रहे हैं। इस समय रोजाना 15 गिलास पानी पीना जरूरी है पर लोग आठ से 10 गिलास ही पी रहे हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो रही है। गुर्दे को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों का सीरम क्रिएटिनिन बढ़ जा रहा है।
केएमसी मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में रोजाना सीरम क्रिएटिनिन बढ़ने वाले आठ से 10 मरीज आ रहे हैं। खासतौर पर जिन लोगों का सीरम क्रिएटिनिन लेबल बॉर्डर लाइन यानी 1.3 और 1.4 मिग्रा प्रति डेसीलीटर था। वह बढ़कर 2 मिग्रा तक पहुंच गया। पैथोलॉजिकल जांच में इसका खुलासा हुआ है।
गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार के मुताबिक, इस उमस भरे सीजन में जब पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर हो तो तीन लीटर पानी पीना चाहिए। पानी 200 मिली के 15 गिलास पानी पीना चाहिए। इस सीजन में प्रतिदिन डेढ़ लीटर पानी शरीर से वाष्पीकृत हो जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इतने पानी की शरीर के लिए संचालन के लिए जरूरत होती है।
अगर इससे कम पानी होगा तो खून को कम पानी मिलेगा और गुर्दे की छन्नियां खराब होने लगती हैं। अभी जो लोग आ रहे हैं, उनकी हिस्ट्री लेने पर पता चला कि वे लोग जरूरत से कम पानी पी रहे हैं। मरीजों का सीरम क्रिएटिनिन लेबल दो तक पहुंच गया है। यह गुर्दे फेल होने का संकेत है। खूब पानी पीने से यह समस्या दूर हो सकती है। अगर घर से बाहर निकले तो भी पानी पीते रहे। इसके साथ ही अपनी डाइट में भी सुधार कर लें। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के रोगियों के मुद्दों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्हें सतर्क रहने को अधिक जरूरत है।