फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चालक की नौकरी के लिए भेजा, बना दिया मजदूर

Sat, 02 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के कटखोर निवासी रसीद को एजेंट ने सऊदी में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये लेकर फर्जी वीजा देकर सऊदी भेज दिया। वहां पर पीड़ित से सीमेंट लोडिंग कराया जाने लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी इकबाल अहमद निवासी बालापार थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गांव कटखोर निवासी रसीद ने 20 जुलाई को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में बताया कि चौक थाना क्षेत्र के गांव नक्शा-बक्शा निवासी अली रजा के घर इकबाल का ससुराल है, जहां पर उनका अक्सर आना जाना लगा रहता है।
इसी बीच इकबाल के ससुराल के ही रहने वाले गनेश से उनकी मुलाकात हुई। रसीद ने गनेश से बताया कि वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। गनेश ने गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल के गांव बालापार निवासी इकबाल अहमद से गनेश की बात कराई। क्योंकि इकबाल अहमद उनके कई रिश्तेदारों को विदेश भेज चुका था। उसके बाद इकबाल उनके घर पहुंचा। जहां से दोनों नक्शा बक्शा निवासी गनेश के घर पहुंचे। इस दौरान एजेंट इकबाल ने कहा कि उनके पास चालक का वीजा है, जिसका प्रतिमाह 30,000 रुपये वेतन है। इसके लिए एक लाख रुपये खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गनेश ने 78600 रुपये ऑनलाइन भेज दिया और 21400 रुपये नकद दिया। उसके बाद एजेंट ने गनेश को विदेश भेज दिया। सउदी अरब में रसीद से सीमेंट की बोरी को ट्रक पर लोडिंग कराने का कार्य कराया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें