फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर पंचायत आनंदनगर के वरिष्ठ व टंकण लिपिक निलंबित

Mon, 01 Apr 2024 08:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर नगर पंचायत आनंदनगर के वरिष्ठ और टंकण लिपिक को नगर पंचायत अध्यक्ष ने निलंबित कर दिया है।कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने सोमवार को जारी पत्र में लिखा है कि वरिष्ठ लिपिक वेद प्रकाश गुप्ता व टंकण लिपिक धीरेंद्र श्रीवास्तव को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने न तो जवाब दिया और न ही अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। लिपिकों की लापरवाही से निकाय कर्मचारियों का वेतन भी बाधित है, साथ ही निकाय का हित भी प्रभावित हो रहा हैं। दोनों लिपिकों के खिलाफ पूर्व में भी निकाय के विरूद्ध कार्य करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।
कहा कि निलंबन अवधि में सफाई व विद्युत व्यवस्था के साथ ही कार्यालय में सेवा प्रदान करनी होगी। निलंबन अवधि का समयानुसार वेतन मिलता रहेगा। पत्र की कापी अधिशासी अधिकारी को भी भेजी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों व निकाय के हितों को देखते हुए कदम उठाया गया है। अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं हैं और न ही कोई पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें