भिटौली। थाना क्षेत्र बरियारपुर निवासिनी कलशुम की तहरीर पर भिटौली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। कुलशुम के अनुसार, रविवार शाम को गांव के ही रहने वाले मुश्लिम, मोहरम, काशीम व मासुम ने पुरानी रंजिश को लेकर गोलबंद होकर पति बरकत्तुल्लाह एवं देवर जकरुल्लाह की पिटाई कर दी। पति के सिर में गंभीर चोटे आईं हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल महराजगंज में चल रहा है। अतिरिक्त निरीक्षक सजनू यादव के अनुसार, आरोपी मुश्लिम, मोहरम, काशीम व मासूम के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद