धानी बाजार। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने सीएचसी धानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालकर्मी अमित गुप्ता, राकेश यादव व कमलेन्द्र नाथ मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सीएमओ ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने अस्पताल परिसर व शौचालय में सफाई नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई की समुचित व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कुष्ठ रोगी खोज अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी लेकर अधिक से अधिक लोगों को इसके बारे में जागरूक करने को कहा। इस दौरान फॉर्मासिस्ट प्रदीप त्रिपाठी, रामबेलास वर्मा, अमित पांडे, एलटी प्रमोद कुमार, संतोष त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।