फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर 16 लोगों से 72 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसा चक गोबरी गांव निवासी रेयाज अहमद का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर ठग ने उनके परिचितों से करीब 72 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने करीब एक घंटे तक उनके नंबर से व्हाट्सएप के जरिए 16 लोगों को संदेश भेजकर बारकोड के माध्यम से रकम अपने खाते में मंगा ली।
विज्ञापन

पीड़ित रेयाज अहमद ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर में बताया है कि रविवार रात करीब दस बजे उनके मोबाइल नंबर से जुड़े व्हाट्सएप पर जले हुए पैर की तस्वीर और एक बारकोड भेजा गया। इसके बाद चैट के माध्यम से लोगों से 4500 और 5500 रुपये भेजने की मांग की गई। रेयाज के परिचितों ने उनके नंबर से आए संदेश पर भरोसा करते हुए कुछ लोगों ने बारकोड स्कैन कर रुपये भेज दिए।
करीब एक घंटे बाद परिचितों के फोन आने पर रेयाज को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि साइबर ठग ने उनके नंबर का इस्तेमाल कर 16 लोगों को निशाना बनाया और करीब 72 हजार रुपये अपने खाते में मंगा लिए। शिकायत में ठग का नाम संतोष कुमार प्रदर्शित होने की बात कही गई है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर नहीं मिली है। ऑनलाइन शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें