नोकझोंक के बाद बूथ पर तैनात हुए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व एक सपा समर्थक से बूथ के अंदर नोकझोंक हो गई। कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत कराया।
मामला दो पार्टियों से जुड़ा था, इसलिए कुछ ही देर में बात बहुत तेजी से फैल गई। दोनों पक्ष के समर्थक मौके पर पहुंचने लगे। सूचना पाकर पनियरा प्रभारी रामाज्ञा सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद एएसडीएम मदन मोहन वर्मा, सीओ सूर्यबली मौर्य व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बूथ के आप पास मुख्य मार्ग पर पैदल गश्त कर आसपास किसी को बेवजह रुकने नहीं दिया। एएसडीएम ने बताया कि बूथ के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई। संवाद