फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा पर सुरक्षा का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। होली पर्व एवं पड़ोसी देश नेपाल में प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीओ ने सीमावर्ती चौकियों, एसएसबी कैंप व पुलिस पिकेट का दौरा किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने तथा बिना वैध दस्तावेज के आवागमन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा नेपाल में चुनाव के मद्देनजर खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। इस दौरान एसओ अखिलेश सिंह व एसएसबी टीम भीमौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें