फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोनौली सीमा पर कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
सोनौली।स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोनौली सीमा पर बढ़ी सुरक्षा, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण।
विज्ञापन
-सोनौली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोनौली अंतरराष्ट्रीय सीमा का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सीमा पर तैनात विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने एसएसबी 22वीं वाहिनी के सोनौली चेकपोस्ट पर स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आने-जाने वाले लोगों की प्रभावी जांच करने के निर्देश दिए गए। दोनों अधिकारियों ने बताया कि महराजगंज जिले में भारत-नेपाल की करीब 84 किलोमीटर लंबी खुली सीमा है।
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सीमा क्षेत्र में एसएसबी के साथ अन्य जांच एवं सुरक्षा एजेंसियों को संयुक्त जांच और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच करने को कहा गया है। सोनौली अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ आयात-निर्यात से जुड़े लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

ऐसे में अधिकारियों ने सीमा के दोनों ओर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, नियमित चेकिंग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस तक सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी और सतर्कता जारी रहेगी। इसके बाद दोनों अधिकारी इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट गए, और वहां निर्माण के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान कस्टम अधीक्षक संजय मिश्रा, एसडीएम नौतनवा कुणाल , सीओ नौतनवा बंसन्त कुमार सिंह, एसएसबी इंस्पेक्टर संदीप सिंह ,ईओ नौतनवा संदीप सरोज, तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सोनौली उमाकांत सरोज सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें