फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेले से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
ट्रॉली के गड्ढे में पलटने के बाद घायलों को निकालते लोग।
विज्ञापन
चौक-घोड़हवा मार्ग पर पड़री और टिकर के बीच ट्रॉली का खींचाब निकलने से हुआ हादसा
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर इटहिया बाबा धाम मेले में गए थे ग्राम सभा पिपरिया के ग्रामीण
मिठौरा। इटहिया बाबा धाम से दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार की शाम को चौक थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। चौक-घोड़हवा मार्ग पर पड़री और टिकर के बीच ट्रॉली का खींचाब निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रॉली में सवार कई लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा पिपरिया से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर इटहिया बाबा धाम मेले में गए थे। सावन में इटहिया बाबा धाम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस पिपरिया लौट रहे थे। इसी दौरान पड़री और टिकर के बीच अचानक ट्रॉली का खींचाब निकल गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

ट्रॉली पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज और लोगों की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही चौक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर पहुंचाया। जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं, अन्य यात्रियों को सुरक्षित उनके घर भेजा गया। हादसे में घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में लग गई। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी जगदौर भिजवाया गया। रागिनी (25) की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें