फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुरक्षा एजेंसियों ने भारत नेपाल सीमा पर की पेट्रोलिंग

Mon, 17 Feb 2025 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा स्थित बहुआर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल पथलहवा के जवानों ने सीमा पर चौकसी रखने व नेपाल के मदार बाबा मेले को देखते हुए पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


बहुआर चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, सोमवार को पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा के स्तंभ संख्या 498/3 पथलहवा से गांव औरहवा तक पैदल मार्च किया। सीमा को चुस्त दुरुस्त तथा तस्करी पर रोक लगाने व नेपाल राष्ट्र के मदार स्थान मेले को देखते हुए बीओपी पथलहवा तथा बहुआर पुलिस के जवानों ने पैदल फ्लैग मार्च किया और आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने आवागमन कर रहे राहगीरों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी होने पर सीमा क्षेत्र के जवानों को जानकारी दें। वहीं दूसरी तरफ सीमा की सुरक्षा व स्वच्छता की निगरानी करने की बात कही। सीमा क्षेत्र के पगडंडी रास्तों पर पेट्रोलिंग के दौरान आने-जाने वाले राहगीरों की गहनता के साथ जांच और संदेह होने पर पहचान पत्र के साथ पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें