फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत
विज्ञापन

महराजगंज। इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी, शाम को तापमान में गिरावट के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। ज्यादातर लोग सर्दी, बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। बदन दर्द के रोगी भी अब ज्यादा पहुंचने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को दिखाने के लिए धक्का-मुक्की हो रही है। शुक्रवार को ओपीडी में 800 से अधिक पर्चे बने।
सबसे अधिक मरीज फिजीशियन के पास इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें मौसमी बीमारियों के ही मरीज हैं। पहले मरीजों ने पर्चा बनवाया फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगे। फिजीशियन कक्ष के बाहर सुबह से ही अधिक संख्या में मरीज लाइन में लगे रहे। पहले दिखाने को लेकर मरीज आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। संक्रामक रोग वार्ड में बुखार के छह मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि इस समय मौसमी बीमारियों के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। खांसी, जुकाम के अलावा अब बुखार के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। 60 से अधिक मरीजों का इलाज किया। कोई गंभीर नहीं था। ऐसे में दवा देकर बदल रहे मौसम में किस तरह से खान-पान का ध्यान रखें इसकी सलाह दी गई।
ऐसे रखें सेहत का ख्याल
चिकित्सकों के अनुसार खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए क्योंकि इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मौसमी फलों व सब्जियों का अधिक प्रयोग करना चाहिए। विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थ आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पिज्जा, बर्गर, चाट, तली-भुनी चीजें और खुले व कटे रखे फल नहीं खाना चाहिए। दिन में पर्याप्त पानी पीएं। सुबह की सैर के साथ-साथ योग भी करें।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में सभी चिकित्सक मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने में जुटे हैं। गंभीर हालत में मरीज को भर्ती कर लिया जाता है।
-डॉ. एएम भाष्कर, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें