फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्म हवाओं से दिनभर हलकान रहे लोग, पार पहुंचा 40 डिग्री

Wed, 04 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग चेहरे पर कपड़े लपेट कर घरों से बाहर निकले, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्म हवाओं से लोग दिनभर हलकान रहे। गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही तो होगी, लेकिन तापमान में कमी की उम्मीद नहीं है।
बृहस्पतिवार को तीखी धूप के बीच गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर कर घरों से बाहर निकले। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दिवाकर सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले कुछ दिन बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि गर्मी के दौरान लू चलने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय-समय पर पानी पीते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। इस मौसम में कम से कम 8-10 ग्लास पानी दिन भर में पीने की कोशिश करें। फल और सब्जियां अपनी डाइट में भरपूर शामिल करें। लू चले तो सीधे तौर पर सूर्य की रोशनी में न आएं। अगर किसी वजह से बाहर जा भी रहे हैं तो टोपी, गमछा, चश्मा का इस्तेमाल करना न भूलें। लाइट कलर के ढीले कपड़े पहनें, जिससे स्किन सुरक्षित रह सके। कभी भी गलती से भी खाली पेट घर से न निकलें। ऐसा करने पर गर्मी और धूप से चक्कर आ सकता है। इसलिए जब भी घर से बाहर जाएं तो कुछ खाने के बाद ही जाएं, ताकि समस्याओं से बच जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें