फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालू के अवैध भंडारण स्थल पर एसडीएम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव कनमिसवा के टोला औरहवा में बालू का अवैध भंडारण की सूचना पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने टीम के साथ मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान दो जगहों पर तिरपाल से छिपाकर रखे अवैध बालू को बरामद किया गया। हालांकि, मौके से आरोपी भागने में सफल रहे। एसडीएम के कार्रवाई से पूरे दिन सीमावर्ती क्षेत्र में बालू का अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध खनन पर रोक लगा रखी है। ऐसे में तस्कर नेपाल की नदियों से बालू खनन कर सरहद पार करने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में भंडारण कर दे रहे हैं। टीम में शामिल तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव कनमिसवा के टोला औरहवां में छापा मारा गया। इस दौरान ब्रह्मा यादव और रामायण के दरवाजे पर बड़े पैमाने पर अवैध बालू का भंडारण पाया गया। जबकि मौके से आरोपी भागने में सफल रहे। बालू के भंडारण को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसडीएम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान ब्रह्मा यादव के दरवाजे पर 124 घन मीटर करीब 41 ट्रॉली अवैध बालू को भंडारण किया गया था। जबकि रामायण के दरवाजे पर 145 घन मीटर करीब 45 ट्रॉली अवैध बालू का भंडारण किया गया था। एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी मौके से पकड़ा गया है। अवैध बालू भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध बालू पकड़ा गया है। इस संबंध में संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल, बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें