सोनौली। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक अधिकारी डोर टू डोर पहुंचकर एसआईआर को लेकर मतदाताओं से बात कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सोनौली नगर पंचायत में एसडीएम नौतनवा ने एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर अनाउंसमेंट कराया।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत गणना प्रपत्र भरवाने को लेकर सोनौली के वार्ड 11 में लापता 307 मतदाताओं का फार्म भरवाने को लेकर एसडीएम नवीन कुमार ने अधिशासी अधिकारी लेखपाल और बीएलओ के साथ मिलकर माइक से अनाउंसमेंट कराकर फॉर्म भरने की अपील की। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया के तहत गणना प्रपत्र भरवाने का 70 फीसद तक का कार्य पूरा कर लिया गया है। नेपाल सीमा पर कुछ फेक वोटर्स और डुप्लीकेट्स मतदाता मिले हैं, इनको छांटने का काम जारी है। पात्र मतदाताओं के नाम एसआईआर में दर्ज हों इसका प्रयास किया जा रहा है।