फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर बकरी बाजार से लगा जाम, स्कूली बच्चे व एंबुलेंस भी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक उदासीनता से हर हफ्ते यही परेशानी झेलते हैं लोग
विज्ञापन

सड़क पर बकरियों के झुंड के कारण सुबह से दोपहर तक बनी रही जाम की स्थिति
परतावल। नगर पंचायत परतावल का साप्ताहिक बाजार बृहस्पतिवार को अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। बाजार की मुख्य सड़क पर ही बकरी बाजार लगने से सुबह से दोपहर तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर जगह-जगह खड़े बकरियों के झुंड, खरीदारों की भीड़ और अवैध रूप से लगी दुकानों के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। स्कूली बच्चे और एक एंबुलेंस घंटों जाम में फंसे रहे।
स्थानीय विजय, प्रमोद, जयप्रकाश, किशोर, सुनील, पुनीत आदि का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण हर सप्ताह यह समस्या झेलनी पड़ती है। बकरी बाजार को निर्धारित स्थल पर नहीं बल्कि मुख्य सड़क पर लगाने दिया जाता है, इससे पूरे कस्बे की आवाजाही बाधित हो जाती है। बताया गया कि स्कूली वैन और बसें जाम में फंसने से बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में दिक्कत हुई। छुट्टी के बाद घर लौटने में भी बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों ने काफी मशक्कत की। मरीज को लेकर जा रही यह एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोग हादसे की आशंका जाहिर कर रहे हैं। अव्यवस्था से नाराज स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है और बिक्री कम हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बकरी बाजार को तत्काल कहीं और शिफ्ट कराया जाए और बाजार के दिन ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही अवैध रूप से सड़क पर दुकान लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि आमजन को राहत मिल सके। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। आवागमन को सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया है। सड़क पर दुकान व बकरी बाजार लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें