फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर हटे एसडीएम फरेंदा, लेखपाल निलंबित

Thu, 29 May 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- लेखपाल की ओर से धारा-24 के आदेश का नहीं किया जा रहा था अनुपालन
विज्ञापन

- अपर डिप्टी कलेक्टर प्रतीक्षा त्रिपाठी बनी उपजिलाधिकारी फरेंदा

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीरता बरतनी शुरू कर दी है। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जा रही है। धारा-24 के आदेश का क्रियान्वयन न होने को लेकर जिलाधिकारी ने एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार को हटाने के साथ ही प्रभारी कानूनगो फरेंदा को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग समेत सभी विभागों में हड़कंप है।
तहसील फरेंदा के ग्राम मथुरानगर में धारा-24 के वाद में जारी आदेश के अनुपालन में जानबूझकर शिथिलता बरतने और जनवरी माह से पत्थर नसब को लंबित रखने पर कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी ने लेखपाल उपेंद्रनाथ त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार को हटाते हुए अपर उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी को एसडीएम फरेंदा के पद पर तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल उपेंद्रनाथ प्रभारी कानूनगो फरेंदा के रूप में भी कार्यरत थे। उनकी ओर से एसडीएम फरेंदा धारा-24 के आदेश के बाद भी जनवरी माह से पत्थर नसब नहीं कराया जा रहा था। प्रकरण के संज्ञान में आने पर उक्त मामले की जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की ओर से की गई। जांच में लेखपाल उपेंद्रनाथ त्रिपाठी दोषी पाए गए। डीएम ने कहा है कि धारा-24 जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों में लापरवाही और कर्मचारियों की ओर से अनुशासनहीनता किसी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में जनशिकायतों का निस्तारण शासन के निर्देशों के अनुसार गुणवत्तापूर्वक किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। जनशिकायतों का समय से और गुणवत्तापूर्ण समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें