नौतनवा। गत शनिवार को ईद की छुट्टी होने के कारण सोमवार को नौतनवा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ अंकुर गौतम ने जनसुनवाई की।
समाधान दिवस के दौरान कुल 46 मामले दर्ज हुए। इनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य मामलों के समाधान हेतु संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें गठित की गईं। अधिकारियों ने मातहतों को समाधान दिवस में आए मामलों का समय सीमा के अंदर निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, एसडीओ विद्युत सतीश कुमार रावत, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक मनीष वर्मा मौजूद रहे।