फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लाया जा रहा कबाड़ बरामद, ट्रेलर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से लाया जा रहा कबाड़ बरामद, ट्रेलर सीज
विज्ञापन

नौतनवां। क्षेत्र के हरदी डाली रोड स्थित सरोजनी नगर वार्ड से शुक्रवार की सुबह एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने ट्रेलर से नेपाल से लाया जा रहा कबाड़ बरामद किया। चालक को हिरासत में ले लिया गया। एसडीएम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल से लाया गया कबाड़ ट्रेलर से मेरठ ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कस्बा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह के साथ हरदी डाली रोड स्थित कस्बे के सरोजनी नगर वार्ड में ट्रेलर एवं उसमें सवार चालक को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रेलर में लदे 98 गट्ठर नेपाल का कबाड़ बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि ट्रेलर को सीज कर चालक जीशान अली निवासी हापुड़ व बरामद कबाड़ एवं वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम नौतनवां को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

कॉस्मेटिक के सामान के साथ महिला गिरफ्तार
नौतनवां। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार की शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान टोल प्लाजा के पास से एक महिला को बड़ी मात्रा में विदेशी कॉस्मेटिक के सामान के साथ पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें एक महिला कॉस्मेटिक के सामान से भरे पांच गट्ठर के साथ पकड़ी गई। सामान की तलाशी में नेपाल निर्मित 439 पीस पाउंड्स एवं 11,550 पाउच फेस क्रीम बरामद हुई। पूछताछ के बाद बरामद सामान समेत महिला को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें