फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हटाते वक्त करंट से झुलसे श्रमिक की मौत

Fri, 27 Apr 2018 12:04 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
टेंट हटाते वक्त करंट से झुलसे श्रमिक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी नायक खलंगा टोला में शामियाना हटाने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलसे श्रमिक की मौत हो गई। बताया गया शामियाना के ऊपर तार था। श्रमिक ने जब शामियाना का पाइप ऊपर उठाया तो ऊपर से गुजर रहे तार से स्पर्श हो गया। जिससे उसे तेज झटका लगा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंधे माता-पिता का सहारा छिन जाने से दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।  
विज्ञापन


चेहरी नायक खलंगा टोला के रहने वाले श्रवण कुुमार (20) गांव के चौराहे के पास स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। मजदूरी करके वह अंधे माता-पिता और पत्नी व बच्चों का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार को गांव के ही सुदामा के घर तिलक था। श्रवण हां पर टेंट लगा रहा था। जहां टेंट लगा रहा था, वहां ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है। टेंट का पाइप ऊपर की ओर श्रवण ने उठाया तो वह तार से स्पर्श हो गया। इससे उसे करंट का तेज झटका लगा और वह छटपटाने लगा। लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि श्रवण के माता - पिता अंधे हैं। उसका एक छोटा भाई सरजू (6) है। घटना के बाद सभी का रो - रो कर बुरा हाल है। कोतवाल रामदवन मौर्य ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें