फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा मतगणना के लिए ब्लॉक घेरा

Wed, 16 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। धॉनी ब्लाक के बड़डार में प्रधान पद के मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने मंगलवार को ब्लॉक का घेराव किया। पुनर्मतगणना की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम का पत्र ब्लॉक के बड़े बाबू को दिया।
विज्ञापन
धानी ब्लॉक के बड़डार गांव में मतगणना के दिन मुन्नी देवी और प्रर्मिला का मत बराबर हो गया। चार बार गिनती के बाद भी दोनों बराबरी पर रहीं। उसके बाद आरओ ने सिक्का उछाला। जिसमें प्रमिला को विजयी घोषित कर दिया।
उसी दिन से ही हारी प्रत्याशी मुन्नी देवी ने आरओ पर जबरदस्ती टास गिरा कर चुनाव हरा देने का आरोप लगाया। मंगलवार को दिन में 11 बजे भारी संख्या में लोगों के साथ ब्लॉक का घेराव किया और धरने पर बैठ गईं। घेराव के दौरान शासन विरोधी नारे बाजी की। पुनर्मतगणना की मांग की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक कर्मचारियों के मान मनौवल के बाद डीएम के नाम का ज्ञापन लिपिक वीरेन्द्र पांडेय को दिया। ज्ञापन में आंदोलन की चेतावनी दी गई है। श्रीराम, सरोज, रेखा, चन्द्रावती, निर्मला, उर्मिला, राममूरत, सूरज, संतोष, रामवृक्ष, आदिमौजूद रहे। मोहनापुर के एक प्रधान प्रत्याशी ने डीएम और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव निरस्त कराने की मांग की है। बात नहीं मानने पर धरना प्रदर्शन और कोर्ट का सहारा लेने की बात प्रदर्शनकारियों ने कही है। परतावल ब्लॉक के मोहनापुर निवासी मोना ने जिला निर्वाचन अधिकारी और चुनाव आयोग को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि साजिश के तहत मतदान अधिकारी की मिली भगत से उन्हें हराया गया। बताया कि चुनाव में कुल 1104 मत पड़े। जिसमें 1085 मत विधि मान्य थे। उन्हें 477 मत मिला। जबकि उनके विरोधी गेना देवी को 547 मत मिले। आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी ने साजिशन मतदान अधिकारी को पक्ष में मिलाकर गलत तरीके से मतगणना कराई। विरोध करने पर अनसुना कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग की है कि चुनाव निरस्त कर नए सिरे से कराया जाए। चेतावनी भी दी कि यदि मेरी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और दोबारा मतगणना का निर्ण नहीं लिया गया तो वह कोर्ट का सहारा लेंगी। मतदानकर्मी पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें