फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समर कैंप प्रदर्शन आधार पर स्कूलों को मिलेगा सम्मान

Sat, 24 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 661 कंपोजिट और पूमावि में समर कैंप शिक्षा मित्र, अनुदेशक और प्रथमा संस्थान की मदद से संचालित है। इसमें बच्चों को सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधि के अलावा अन्य नवाचार सिखाए जा रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को लगभग 40 हजार विद्यार्थियों ने कैंप में हिस्सा लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने निचलौल ब्लाॅक के गिरहिया बंजारीपट्टी में पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए चाकलेट देकर सीखने के प्रति उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि समर कैंप का बेहतर व आकर्षक तरीके से आयोजन करने वाले स्कूल पुरस्कृत किए जाएंगे। कंपोजिट लक्ष्मीपुर देउरवा, पूमावि विशुनपुरा, जोगिया, चैनपुर आदि स्कूलों का निरीक्षण बीएसए ने किया। कहा कि समर कैंप का सर्वश्रेष्ठ आयोजन करने पर जनपद के पांच विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के बच्चाें के समग्र विकास के लिए 15 जून तक तीन सप्ताह का ग्रीष्मकालीन शिविर चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें