फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयी कबड्डी : दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
चौक बाजार। जनपद स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में जनपद के 20 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग के लिए आयोजित हुई।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज विजेता व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज उपविजेता, अंडर-19 बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज विजेता, महाराजगंज इंटर कॉलेज उपविजेता, अंडर-17 बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज विजेता तथा पंचायत इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज विजेता, महाराजगंज इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-17 तथा अंडर-14 बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौक छावनी के बाबा लक्ष्मण नाथ तथा विशिष्ट अतिथि गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. रामपाल यादव ने मां सरस्वती एवं ब्रह्मलीन युगपुरुष महंत दिग्विजयनाथ के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन पर खिलाड़ियों को पदक प्रमाणपत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षकों को भी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी एवं डॉक्टर पंकज कुमार गुप्त ने किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में 29 सितंबर को आयोजित होनी है। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार के साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, खिलाड़ी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें